कैसे एक सबसे सस्ता आने वाला क्रिएटिन पाउडर सप्लीमेंट आपको बहुत सारे फायदे देता है। इन सब चीजों के बारे में आज हम बात करेंगे। साथ ही हम देखेंगे क्रिएटिन कैसे काम करता है, किस तरीके से आपको क्रिएटिन इस्तेमाल करना चाहिए, लोगों के मन में क्रिएटिन के बारे में कौन-कौन से गलत विचार हैं, क्या वाकई क्रिएटिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नहीं, और बहुत सारी नई बातें क्रिएटिन के बारे में आज हम पढ़ेंगे।
क्रिएटिन पाउडर के फायदे | Creatine Powder Ke Fayde
क्रिएटिन क्या है और कैसे काम करता है? (What is creatine and how does it work?):
क्रिएटिन होता क्या है? यह समझने से पहले आपको यह समझना पड़ेगा कि क्रिएटिन आपकी बॉडी में पहले से ही मौजूद होता है। चलिए इस एक आसान उदाहरण से समझते हैं।
आपकी बॉडी के अंदर अलग-अलग कार्य करने के लिए अलग-अलग सिस्टम और सेल्स होते हैं। मान लीजिए, आप जिम में कोई वर्कआउट कर रहे हैं या फिर आप मैदान में कोई खेल रहे हैं, तो ऐसे कार्य करते समय आपकी बॉडी के मसल्स सेल्स के अंदर एक मॉलिक्यूल होता है जिसे एटीपी(ATP) कहा जाता है, यह कार्य करने के लिए वह बैटरी की तरह इस्तेमाल होता है।
क्रिएटिन को समझने से पहले आपको ATP (Adenosine Triphosphate) को समझना बहुत जरूरी है। जैसे कि हमने पहले पढा एटीपी हमारे बॉडी के अंदर बैटरी की तरह काम करता है, जब हम जिम में वजन उठाना या फिर दौड़ लगाना इन जैसे कार्य करते हैं। जब आप जिम में कोई वजन उठाते हैं, उस समय आपकी बॉडी मसल्स सेल्स में मौजूद एटीपी को ब्रेक करती है एडीपी(ADP) और फॉस्फेट के रूप में। और यही फाॅस्फेट ऐसे कार्य करने के लिए आपको ऊर्जा देता है। और अगर आप क्रिएटिन पाउडर लेते हैं तो वही कार्य करने के लिए आपको अधिक ज्यादा स्ट्रैंथ और ऊर्जा मिलती है। मान लो बिना क्रिएटिन के किसी एक्सरसाइज के आप 10 रेप्स लगाते हो तो वहीं अगर आप क्रिएटिन इस्तेमाल करते हो तो इस एक्सरसाइज के आप 12 रेप्स लगा सकते हो।
Myths About Creatine (क्रिएटिन की गलत कल्पित कथायें):
2) क्रिएटिन लेने से किडनी खराब हो जाती है!
क्रिएटिन पाउडर के फायदे (Creatine Powder Ke Fayde):
1. क्रिएटिन आपकी बॉडी को पंप फॉर्म में रखता है। क्रिएटिन आपके मसल्स के अंदर पानी को होल्ड करके रहता है जिसकी वजह से अपकी बॉडी और आपके मसल राउंडेड शेप में दिखते हैं। और आपका बॉडी शेप और अच्छा दिखाई देने लगता है।
इसीलिए बहुत सारे लोग क्रिएटिन को बल्किंग में और कटिंग में भी लेना पसंद करते हैं।
2. क्रिएटिन के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन क्रिएटिन लोगों की पहली पसंद होने का सबसे बड़ा कारण क्रिएटिन की कीमत है।
क्रिएटिन का एक छोटा जार जो की ₹500 से ₹600 में आता है, वह आपको 30 दिन आराम से चला जाता है। और कोई भी क्रिएटिन का लाभ उठा सकता है।
मैं खुद मसल ब्लेझ का क्रिएटिन इस्तेमाल करता हूं जिससे मुझे बहुत फायदे मिले हैं, और अगर आप भी क्रिएटिन लेना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके ले सकते हैं। (Click To Buy)
3. आपके मसल्स के अतिरिक्त, क्रिएटिन आपके शरीर के अन्य भागों, जैसे हृदय, मस्तिष्क, हड्डियों और त्वचा के लिए भी स्वास्थ्य लाभप्रद हो सकता है।
क्रिएटिन लेने का सही तरीका (Right way to take creatine):
FAQ:
क्रिएटिन कब लेना चाहिए?
क्रिएटिन लेने का ऐसा कोई विशिष्ट समय नहीं है। आप किसी भी समय पर क्रिएटिन को ले सकते हो।
सबसे अच्छा क्रिएटिन पाउडर कौन सा है?
मैं खुद मसल ब्लेझ का क्रिएटिन इस्तेमाल करता हूं जिससे मुझे बहुत फायदे मिले हैं, और अगर आप भी क्रिएटिन लेना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके ले सकते हैं। (Click To Buy)
क्रिएटिन पाउडर लेने से क्या फायदा होता है?
क्रिएटिन एक लोकप्रिय खेल पोषण पूरक है जो व्यायाम प्रदर्शन और रिकवरी को बढ़ा सकता है। यह स्वस्थ मांसपेशियों की उम्र बढ़ने और मस्तिष्क समारोह में सुधार करने के लिए भी दिखाया गया है।
क्रिएटिन कौन ले सकता है?
लोग शारीरिक या एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने और मांसपेशियों की थकान को कम करने के लिए क्रिएटिन सप्लीमेंट लेते हैं। मांसपेशियों के कुछ विकारों या क्रोनिक ऑस्टिओअर्थराइटिस के व्यक्तियों में शारीरिक कार्यशीलता को बेहतर बनाने के लिए क्रिएटिन का चिकित्सीय रूप से उपयोग किया जाता है।
क्या क्रिएटिन वजन बढ़ाता है?
सामान्यतया क्रिएटिन का प्रयोग करने से एक सप्ताह में लगभग 2-3 किग्रा वजन बढ़ जाता है। लेकिन जितना जल्दी यह वजन बढ़ाता है उतने ही इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। हमारा शरीर अपने हिसाब से जरूरी क्रिएटिन का निर्माण खुद करता है।
टिप्पणियाँ